शनिवार, २८ मार्च, २०२०

विक्रम बेताल कथा

विक्रम बेताल कथा 
"शरनिधि का शतरंज"
      
     अपनीही धुन का पक्का राजा विक्रम तांत्रिक के मंगवानेपर वह कलेवर लाने निकल पडा,पेडपर लटकाहूवा वह शव राजाने उतारकर अपने कंधेपर लिया और आगे चल पडा,तभी शव के भितर छिपा बेताल बोलने लगा,"राजा तूम्हे देखकर मुझे हसीही होती है,इतनी रात बितनेपर भी मेरे शव को अपने कंधोपर ढोये जा रहे हो ।थकान का नाम तक नही,पर तबभी मूझे शक होता है, यह तुम्हारा उपक्रम व्यर्थ ही जाएगा, क्योंकि कूछ लोग  कूछ क्रिडाओके बहूतही शौकीन हूवा करते है।शरनिधि भी एक शतरंज का शौकीन राजा था।

    शतरंज मके के खेल से   राजा शरनिधि को एक गंधर्व के हाथो फिरसे अपना यौवन मिलने वाला था पर उसने यह अच्छा अवसर हातोसे फीसला दिया,उसकी कहाणी तूम सून लो विक्रम राजा:
           राजा शरनिधि शतरंजका बहूतही शौकीन राजा हूवा करता था।अपने राज्य मे अनेको त्यवहारोपर राजा शतरंज की प्रतियोगिताए करवाता था।उसे खूदको तो कीतना भी माहिर शतरंज का खिलाड़ी कभी हरा न पाया था,वह हर रातके भोजनके बाद राजमहल मे शतरंजका खेल खेलता था। कभी महेमानोके साथ,तो कभी मंत्रियोके साथ और कोई न मिले तो, तो उस समय अपनी राणी प्रभावती के साथ देर रात तक शतरंजके फांसे फेंकते रहता थे।
        राणी प्रभावती साथ ही उनकी दो लडकीया वैजयंती और मेघना जो सुंदर और विवाह योग्य यूवतीया थी वे भी शतरंजमे हिस्सा लेती और चावसे खेला करतीथी।
एकदिन वह दोनो ही, राजमहलके उपवनमे पुरणिमाके दिन रातके समय शतरंज खेल रहीथी ,वैजयंतीने अच्छे फासे डालकर सामनेवाली मेघनाको हराया तभी उनके पीछेसे एक गंधर्व असली रूपसे प्रकट हूवा ।और वैजयंतीने जिस प्रकार से मेघनाको शतरंजमे हराया उसकी तारिफ करने लगा।उसे दोनो राजकूमारीया खडी हूयी,उन्होने गंधर्वसे कहा,"आप यहा तक कैसे आए,राजदरबारके उपवन को चारोऔरसे पहेरा होनेपरभी जबआप यहा आए,इसकी बडी सजा आपको मिलसकती है ",यह सूनकर गंधर्व बोले,"हे सूंदरीयो ,मै कोई मनुष्य नही मै गंधर्व हू ,मेरा नाम समिर है,आज इस पूर्णिमा के दिन मै आकाशकी सैर कर रहा था,जो मैने आप दोनोको आकाशमार्गसे शतरंज खेलते हूये देखा,शतरंजका खेल तो मेरा बहूतही प्रीय रहा है,मै अपने आपको रोक न पाया और शतरंज के खेल को देखने गुप्त रूपसे यहा उतरा हू।मेरा रथ भी मैने यह उपवनमेही उतारा है वह देखो,राजकुमारीयोने उस और देखा तो उन्हे बडाही सूंदर सूवर्ण का रथ दिखाई पडा जो बहूतही सूंदर था।राजकूमारीया आश्चर्य चकीत हूयी,तभी,गंधर्व  बोले ,"आपको अगर आपत्ति ना हो तो, मेरे साथ शतरंग खेलोगी,"वैजयंतीके हा कहनेपर खेल शूरू हूवा।दोनोने शतरंज खेलको रंगतदार बनाया आखिर कार गंधर्व से वैजयंती को हार माननी पडी। उसके बाद मेघनाभी गंधर्व के साथ शतरंज खेलने लग गयी और गंधर्व ने उसे दस चालोमे हरा दीया।दोनो राजकूमारीया गंधर्व को मिलकर बहूत खूष थी,"अगले पूर्णिमा के दिन मै फिर शतरंज खेलने आऊंगा "!,कहकर वह सूवर्ण रथपर आरूढ हूवा और देखतेही रथ आकाशकी और चला गया।

   जब राजकूमारीया महलमे आई तब उन्होंने सारा वृत्तांत अपने पिता राजा शरनिधि और माँ से कह सूनाया,जब अगली पूर्णिमा की रात होने आई तब दोनो राजकूमारीयोको उपवनमे शतरंज खेलनेको बैठाकर राजा और राणी दोनो पासवाले चमेलीलताओसे भरे वृक्ष के पिछे छिपे रहे,पहला प्रहर बिततेही वहा उपवनमे एक सूवर्ण रथ उतरा जिसमेसे वह गंधर्व समिर उतरा वह राजकूमारीयोके पास आता हूवा उस चमेलीलताओसे घीरे वृक्षके रुका जहा राजा और राणी छिपे थे,गंधर्व बोले, "शरनिधि ऐसे छिपनेकी क्या आवश्यकता है, तूम राणी समेत यहा आवो,और अगर आपत्ति ना हो तो मेरे साथ शतरंग खेल सकोगे?"तूरंतही राजाने हां कही।और वे दोनो गंधर्व के सामने आए,राजा और राणी  जिस आश्चर्य जनक बातको मनही मन सोचा करते थे वह आज प्रत्यक्षदर्शी थी।राजा शरनिधि और गंधर्व समिर एक दूसरेके सामने शतरंज खेलने चंद्रशिलाओपर बैठे तथा राणी प्रभावती और राजकूमारीया वैजयंती और मेघना भी बाजू वाली चंद्रशिलाओपर खेल देखने बैठ गयी।

  गंधर्व ,शतरंजकी गोटीयोको ठीक करते हूये बोले,"राजा देखो ,स्पर्धा कोई भी हो बाजी लगानेसेही मजा देती है!"
   राजा ने भी कहा,"हे गंधर्व शतरंजको जब आपकाही आमंत्रण है, 'तो मूझे हारना क्या होगा,'यह भी आपही कहे!मै तैयार हूँ"।
    गंधर्व ने कहा,"ठीक फिर मै हार जाउ तो ,तुम्हारी इस अधेड उमर मे फिर तूम्हे मेरी गंधर्व महीमासे युवक बना दुंगा जिससे तूम्हे दोबारा अपनी जवानी जीने मौका इस जीवनमे मिलेगा"।
    "और अगर मै जित जाऊ,तो तूम्हे इन दो राजकूमारीयोमेसे एक के साथ मेरा विवाह करवाना होगा"
     राजाने सोच लिया,दोनो तरफसे अपनाही फायदा होगा,हारे तो किसीको नसीब न होनेवाला दामाद मिलेगा,और जित जावू तो फिरसे जवानी प्राप्त होगी,यह सोच राजाने हां कह दिया।
    राणी सोचमे डूब गयी की जब राजा युवक बनेंगे तो उनकी अपने आपही दूर्दशा होतीही रहेंगी,राजा तो नई शादीभी रचाएंगे,जिसका कोई इलाज न कर सकेगा
    राजकूमारीया गंधर्व से, पाणिग्रहन को एक दूसरीसे अधिक सूंदर और योग्य समझने लग गयी
    खेल भी शूरू हूवा, इतनेमे वहा एक और रथ आकाशमार्गसे आकर उपवनमे उतरा जिसमेसे एक सूंदर औरत निकलकर वहा आयी जहा शतरंज की बाजी शूरू थीउसने राजा को देखते हूये कहा कि," मै इस गंधर्व समिर की पत्नी हू ,मै देखने आई हू काई ऐसी कोणसी सूंदरी जमीन पर जन्मी है जिसके सौदर्य पर मोहित होकर यह गंधर्व शादी रचानेकी लालसा लिए यहा वहा घूमता फिर रहा है ।"
     देखतेही देखते राजाने आखिर कार गंधर्व को हरा दीया ।अब बाजी हारेहूये गंधर्व ने कहा,राजा शरनिधि मै हारा हू और तूम बाजी जीत गये हो तब तूम्हे मै अपनी महिमा शक्ति से तूम्हे युवक कर देता हू,जैसेही वह गंधर्व अपने मंत्र बोलने लग गया तभी  राजा शरनिधि ने युवक अवस्था लेनेको साफ इनकार कर दिया।
    यह कहानी सूनाकर बेतालने राजा विक्रमादित्य से कहा,"बोलो राजा,उस शरनिधि राजाकी मूर्खता को तूम क्या कहोगे,हात मे आया यौवन मिलनेका मौका उसने गवाया,शतरंजकी बाजीने उसे बहूत कुछ दिया,दोनो ही तरफसे चाहे हार हो या जीत पर अब उसने यौवन लेनेको इंनकार करके कोणसी संदिग्धता दिखाई?
  "मेरे प्रश्न का उत्तर दो विक्रमादित्य, वरना तुम्हारे सिरके तूकडे-तूकडे हो जाएंगे? "

     बेतालकी शंकाए पहचानकर विक्रमादित्य बोला,"जरूर ही राजा  शरनिधि मानव सहज दुर्बलता का शिकार हूवा,दोनोही तरफ के फायदोको देखकर अगर वह हारता,तो ,अपनी लडकीकी शादी गंधर्व से करवाकर पछताता क्योंकि गंधर्व का भेद गंधर्व पत्नी ने राजा शरनिधि को खोल दिया था।"
     "वह जित गया,उसने यौवन लेनेको इनकार किया,यह उसने अपनी राणी प्रभावती के मन की बात ताड ली,राणी का क्या होता,वह दो राजपूत्रीया वैजयंती और मेघना अपने पिता को युवक होता देख क्या  महसूस करती? उनका भविष्य और शादी यह बातो को क्या  अडचने आती?"
       यह सूनकर बेताल झपटसे उडकर ,विक्रमादित्य के कंधोपरसे फिर उसी पेढपर जा लटका,जहा से विक्रमादित्य ने लाया था।

लेबल: , , , ,

0 टिप्पण्या:

टिप्पणी पोस्ट करा

याची सदस्यत्व घ्या टिप्पणी पोस्ट करा [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ